
इंसान का घमंड
इंसान का घमंड खुद के लिये ही हानिकारक होता है जब कोई इंसान अपने आप औरो से बेहतर,अधिक महत्वपूर्ण तथा सबसे ऊपरी समझने लगता है इस प्रकार के भाव को ही घमंड या अहंकार कहते है। जब किसी इंसान के अन्दर इस तरह के भाव जागने लगता है तो उस इंसान को केवल और केवल अपना वर्तमान सुख दिखायी देता है। ऐसा इंसान अपने घमंड मे अपने आस पास के लोगो को छोटा या हीन समझने लगता है तथा उनसे बात करना अपने शान के खिलाफ समझने लगता है।


नमस्कार दोस्तो मै अपने वेबसाइट मे आप सभी का स्वागत करता हूं। दोस्तो आज हम घमंड के बारे मे बात करने वाले है। घमंड को अहंकार भी कह सकते है। जो जिस इंसान मे आता है तो वह इंसान घमंड के चलते अपना ही नुकसान करते चला जाता है और उसे पता भी नही चलता। यह एक नकारात्मक गुण है। तो चलिये दोस्तो जानते है कि घमंड करने से क्या क्या हो सकता है।
दोस्तो जब कोई इंसान अपने आप औरो से बेहतर,अधिक महत्वपूर्ण तथा सबसे ऊपरी समझने लगता है इस प्रकार के भाव को ही घमंड या अहंकार कहते है। जब किसी इंसान के अन्दर इस तरह के भाव जागने लगता है तो उस इंसान को केवल और केवल अपना वर्तमान सुख दिखायी देता है। ऐसा इंसान अपने घमंड मे अपने आस पास के लोगो को छोटा या हीन समझने लगता है तथा उनसे बात करना अपने शान के खिलाफ समझने लगता है।


दोस्तो घमंड एक नकारात्मक गुण होता है। घमंड करने से इंसान को कई प्रकार की हानियां हो सकती है।
01-संबंधो मे दूरी:- जिस इंसान के अन्दर घमंड आ जाता है तो वह इंसान घमंडी हो जाता है और घमंडी व्यक्ति के ज्यादा आत्मविश्वास घर करने लगता है जिस कारण से वह अपने संबंधो से अपने आप को श्रेष्ठ समझने लगता है जिससे उनके संबंध मे दूरी बढ़ने लगता है और एक दिन ऐसा भी आता है कि घमंडी इंसान के सारे संबंध दूर हो जाते है।


02-समाज मे नकारात्मक छवि:-जिस इंसान मे घमंड भरा होता है वह इंसान हमेशा अपने समाज के लोगो को अपने से छोटा या नासमझ समझता है। घमंडी इंसान हमेशा अपने द्वारा दिये गये तर्क को ही सही मानता है एवं दूसरे के तर्को को कोई मान्यता नही देता है। जब घमंड से भरा इंसान अपने समाजिक जीवन मे हमेशा इस प्रकार का कृत्य करता है तब समाज मे उसे नकारात्मक छवि प्राप्त होने लगती है जो उसके संबंधों और समाज मे उसके प्रति अनुभव की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।


03- समाजिक असमानता:-घमंड करने वाले व्यक्ति को अन्य लोगो के साथ समानता और समाज मे स्थान प्राप्त करने मे मुश्किल हो सकती है तथा उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है।


04-सही निर्णय की कमी :-प्राय: यह देखने मे आता है कि जिस व्यक्ति मे घमंड भरा होता है ऐसे व्यक्ति को किसी अन्य से सलाह लेने मे हिचकिचाहट होती है जिसके कारण किसी बात का सही निर्णय लेने मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।


05-वाद विवाद :-घमंड करने वाला इंसान हमेशा अपनी बातों को ज्यादा महत्व देता है और उसे दूसरो को भी मनवाने के लिये कभी कभी घमंडी इंसान अन्य लोगो से वाद - विवाद भी करने लगता है जिससे अन्य लोगो के मन मे घमंडी इंसान के प्रति काफी द्वेष भरने लगता है। जो आगे चलकर घमंडी इंसान को काफी परेशानी मे डाल सकता है
तो दोस्तो घमंड करने से इंसान को केवल और केवल हानि ही होती है इसलिये दोस्तो मै तो यह कहता हूं कि इंसान को किसी भी चीज का घमंड नही करना चाहिए हो सकता है कि आपके पास पैसे ज्यादा हो,बुद्धि ज्यादा हो,सुन्दर ज्यादा हो,या फिर और कुछ, परन्तु यह सब इंसान के जीवन जीने के लिये है किसी को छोटा या नीचा दिखाने के लिये नही होता है।