जहां कद्र नहीं,वहां नजर आना भी छोड़ दो
जब आपको नजरअंदाज करता है, तो बार-बार खुद को साबित करना सही नहीं होता। इस प्रेरणादायक लेख में जानिए कि नजरअंदाज होने पर कैसे प्रतिक्रिया दें,आत्मसम्मान को कैसे बनाए रखें और क्यों कभी-कभी नजर आना ही छोड़ देना सबसे मजबूत जवाब होता है।
3/28/20261 मिनट पढ़ें


जब कोई नजरअंदाज करे,तो नजर आना छोड़ देना चाहिए
जीवन में हम कई लोगो से जुड़ते हैं। कुछ रिश्ते दिल के बहुत करीब होते हैं, तो कुछ केवल समय के साथ बनते और टूटते रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दर्द तब होता है,जब कोई अपना ही हमें नजरअंदाज करने लगता है।
ऐसे में सवाल उठता है- क्या हमें बार-बार खुद को साबित करना चाहिए? या फिर चुपचाप पीछे हट जाना ही सही होता है?
सच तो यह है कि जहां आपकी कद्र नहीं होती,वहां आपकी मौजूदगी का कोई अर्थ नहीं होता।
नजरअंदाज होने का असली मतलब क्या है?
नजरअंदाज करना सिर्फ किसी का जवाब न देना नहीं है, बल्कि यह एक संकेत होता है कि सामने वाला व्यक्ति अब आपको अपनी प्राथमिकता नहीं मानता।
इसके कुछ संकेत:
आपकी बातों का जवाब देर से या बिल्कुल न देना
आपके के साथ समय बिताने में रूचि न दिखाना
आपकी भावनाओं को महत्व न देना
जब ये संकेत बार-बार दिखाई दें, तो समझ जाइए कि आप उस व्यक्ति के लिए अब महत्वपूर्ण नहीं रहे।


बार-बार खुद को साबित करना क्यों गलत है?
आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती है
जब आप बार-बार खुद को साबित करने की कोशिश करते हैं,तो आप अपने ही सम्मान को कम कर देते हैं।
सामने वाले की आदत बन जाती है
वह व्यक्ति यह समझने लगता है कि आप हमेशा उसके पीछे भागेंगे,चाहे वह आपको कितना भी नजरअंदाज करे।
मानसिक शांति खत्म हो जाती है
हर समय यह सोचते रहना कि "मैने क्या गलती की?"आपको अंदर से कमजोर बना देता है।


नजर आना छोड़ देना क्यों जरूरी है?
जब कोई आपको नजरअंदाज करता है, तो सबसे ताकतवर जवाब होता है-अपनी मौजूदगी को पीछे खींच लेना।
खुद की कीमत समझ में आती है
जब आप दूर जाते हैं,तब सामने वाले को आपकी कमी महसूस होती है।
आत्मसम्मान मजबूत होता है
आप खुद को यह संदेश देते हैं कि "मै किसी की प्राथमिकता बनने के लिए खुद को छोटा नहीं करूंगा।"
मानसिक शांति मिलती है
आप बेवजह के तनाव और सोच से मुक्त हो जाते हैं।


क्या हर बार दूर जाना सही है?
नहीं, हर बार नहीं।
अगर रिश्ता सच्चा है और सामने वाला सिर्फ किसी परेशानी में है, तो बात करना जरूरी है। लेकिन अगर नजरअंदाज करना उसकी आदत बन चुकी है, तो वहां रूकना अपने आप को चोंट पहुंचाने जैसा है।
खुद को कैसे संभालें?
खुद से प्यार करना सीखें
जब आप खुद से प्यार करते हैं, तो किसी और की उपेक्षा आपको ज्यादा प्रभावित नहीं करती।
अपने लक्ष्य पर ध्यान दें
अपने सपनों और काम में खुद को व्यस्त रखें।
सकारात्मक लोगों के साथ रहें
जो लोग आपको समझते हैं और आपकी कद्र करते हैं,उनके साथ समय बिताएं।


एक सच्चाई जो हर किसी को समझनी चाहिए
जीवन में हर कोई हमेशा आपके साथ नहीं रहेगा।
कुछ लोग सिर्फ आपको एक सबक देने आते हैं- और वो सबक यह होता है कि अपनी कीमत खुद समझो।
निष्कर्ष
जब कोई आपको नजरअंदाज करे, तो उसके पीछे भागने से बेहतर है कि आप नजर आना ही छोड़ दें।
यह कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी ताकत है।
यह हार नही, बल्कि खुद के सम्मान की जीत है।
याद रखिए मेरे मित्र-
जहां आपकी कद्र नहीं होती, वहां आपकी मौजूदगी भी बेकार होती है।
इसलिए खुद को इतना मजबूत बनाइए कि किसी के नजरअंदाज करने से आपकी पहचान न बदले।



